डॉग पालने वाले हो जाए सवाधान, रजिस्ट्रेशन न करवाने पर देना पड़ेगा जुर्माना

Edited By Ramkesh,Updated: 14 May, 2022 02:24 PM

municipal corporation will impose fine for not registering

स्वान प्रेमी और डॉग पालने वालों के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। पहले  रजिस्ट्रेशन फीस की फीस 1000 रुपए थी वहीं अब विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन न करवाने वाले पर 500 रुपए जुर्माना...

गाजियाबाद: स्वान प्रेमी और डॉग पालने वालों के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। पहले  रजिस्ट्रेशन फीस की फीस 1000 रुपए थी वहीं अब विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन न करवाने वाले पर 500 रुपए जुर्माना देनी पड़ेगी। इसके अलावा जून से तकरीबन 100 रुपए फीस भी बढ़ जाएंगे। साथ ही साथ अगर आपने यह रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो नगर निगम आपके प्रिय पालतू को अपने कब्जे में ले लेगा और जुर्माना के बाद उसको छोड़ेगा।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया  इसके अलावा वैक्सीनेशन करवाना भी जरूरी होगा अगर आपने अपने स्वान का वेक्सीनेट नहीं करवाया है तो भी वह आपको स्वान को कब्जे में ले सकता है । नगर निगम की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, अपने पालतू डॉगी का लाइसेंस बनवाने के लिए किसी डिग्री धारक पशु चिकित्सक से प्राप्त पेट डॉग का टीकाकरण कार्ड लेकर आना होगा। जिसमें लैप्टोस्पायरोसिस, डिस्टेंपर एवं रेबीज का टीकाकरण अंकित हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!