‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका’…वॉट्सएप स्टेटस लगाकर यमुना में कूद गया बेटा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Aug, 2022 08:57 PM

mummy papa i am sorry i could not get a government job

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने कथित रूप से यमुना नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। अभी उसका शव नहीं मिला है और पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में उसकी तलाश कर रही है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने कथित रूप से यमुना नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। अभी उसका शव नहीं मिला है और पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में उसकी तलाश कर रही है।

न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि नगला तल्फी का रहने वाला यह युवक कर्मवीर सिंह पौनिया लंबे समय से सेना भर्ती को लेकर तैयारी कर रहा था और रविवार रात को वह यमुना में कूद गया। उन्होंने बताया कि युवक सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था। उसने यमुना में छलांग लगाने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस भी अपडेट किया था, जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि यमुना में उसको तलाशा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार युवक का मोबाइल और चप्पल बरामद हुई हैं। कर्मवीर ने यमुना में छलांग लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जो नोट छोड़ा था, उसमें उसने कथित तौर पर लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना... मै सरकारी नौकरी नहीं पा सका, इसलिए यमुना में कूदकर खुदकुशी कर रहा हूं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!