मुलायम सिंह यादव वेंटिलेटर सपोर्ट पर: पिता का कुशलक्षेम जानने के बाद अखिलेश बोले- नेताजी की हालत स्थिर

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Oct, 2022 11:31 PM

mulayam singh yadav on ventilator support after knowing his father s well being

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसकी जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच कर डाक्टरों से बात चीत की। अपने पिता नेताजी मुलायम सिंह यादव का कुशलक्षेम जानने के बाद देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल...

लखनऊ/गुरुग्राम: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसकी जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच कर डाक्टरों से बात चीत की। अपने पिता नेताजी मुलायम सिंह यादव का कुशलक्षेम जानने के बाद देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ बाहर निकले और उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी। अस्पताल के बाहर नेताजी के कुशलता की ख़बरो का इंतज़ार कर रहे शुभचिंतकों और समर्थकों से कहा कि नेताजी की हालत स्थिर है। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी नेताओं से निवेदन किया कि वह अस्पताल में ना जायें।
PunjabKesari
वेंटिलेटर सपोर्ट पर मुलायम सिंह...24 घंटे बेहद अहम
गौरतलब है कि यादव की तबियत बिगड़ने पर रविवार शाम नेताजी मुलायम सिंह यादव को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में नेताजी का इलाज चल रहा है। मुलायम का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। उनके यूरिन में भी इन्फेक्शन बताया जा रहा है। नेताजी को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफ़ी बढ़ गई थी। साँस लेने में तकलीफ़ के चलते रविवार शाम ICU में शिफ़्ट किया गया। स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा तो फाइनली डाक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। नेताजी के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।

PunjabKesari
मेदांता अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करने से किया मना
वहीं देर शाम मेदांता अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करने से मना कर दिया। मेंदाता के पीआरओ ने सारी जानकारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ शेयर करने की बात कही थी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ने पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुलायम सिंह के गृह जिले इटावा के सैफई गांव से उनके करीबी और पूरा परिवार दिल्ली पहुंच गया। PM मोदी, सीएम योगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना।

पाठक ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।''इससे पहले ट्विटर पर सपा की ओर से भी बताया गया कि मुलायम की तबियत स्थिर है। सपा के ट्वीट के अनुसार, ‘‘आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।''        

मुलायम की तबियत बिगड़ने की मीडिया रिपोर्ट आने के बाद देर शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सपरिवार दिल्ली रवाना हो गये। इस बीच प्रसपा अध्यक्ष और मुलायम के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव और पुत्रवधू अपर्णा यादव पहले ही मेदांता अस्पताल में पहुंच गये थे। सपा के अन्य प्रमुख नेता भी लखनऊ से दिल्ली के लिये रवाना हो गये।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!