अजय लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने DM को सौंपा ज्ञापन, धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार
Edited By Umakant yadav,Updated: 03 Jun, 2020 07:29 PM

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं धारा 144 का उल्लंघन करने पर कांग्रेस...
मथुरा: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं धारा 144 का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित 9 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। जबकि इसकी सूचना कार्यकर्ताओं ने पुलिस को भी दी थी। पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी से मिलने के लिए रोका गया था क्योंकि कांग्रेसी कार्यकर्ता अधिक मात्रा में थे। प्रशासन का मानना है कि कांग्रेसी धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं तो प्रशासन ने सिर्फ 5 लोगों को जिलाधिकारी से मिलने और ज्ञापन सौंपने के लिए कहा था।

वहीं मथुरा के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा और कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम लोग शांति पूर्वक ज्ञापन सौंपने आए थे मगर पुलिस ने हमें जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोप लगाए जा रहे हैं कि हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे मगर ऐसा कुछ नहीं है।
जबकि सीओ सिटी आलोक दुबे का कहना है की कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने लॉकडाउन में चल रहे धारा 144 का उल्लंघन किया है। उसी के तहत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अभद्र भाषा का भी आरोप पुलिस द्वारा लगाया गया है।
Related Story

प्रतापगढ़ में ANTF-पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹1 करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ बाराबंकी का ड्रग तस्कर...

पैरा एथलीट चिराग मर्डर केस का खुलासा: शिकायत से नाराज साथी खिलाड़ी ने बदले में मारी थी गोली,...

अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार: नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा, पासपोर्ट संग पकड़ा गया, वीजा-डॉक्यूमेंट की...

गर्लफ्रेंड ने पिलाया नशीला पानी, पति ने घोंटा गला... बलिया में लापता प्रीति की हत्या का सनसनीखेज...

गाजियाबाद: बाइक विवाद में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार, डिप्टी CM बोले-...

मेरठ में पुलिस एनकाउंटर: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, गोकशी गैंग पर कसा शिकंजा, 3 आरोपी दबोचे

UP STF का बड़ा एक्शन: 7 जिलों का वांटेड कालिया आगरा से गिरफ्तार, 24 मुकदमों के साथ सिर पर था 1 लाख...

शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या का UP कनेक्शन! हथियारों के जखीरे के साथ शूटर गिरफ्तार, CBI इनपुट...

गंगा में डुबकी लगाते हुए खुलेआम पी रहा था बीयर, वाराणसी में वीडियो वायरल होने पर FIR, गिरफ्तारी के...

वाराणसी एयरपोर्ट पर DRI और कस्टम का बड़ा एक्शन: बैंकॉक से आए 2 तस्कर गिरफ्तार, ₹20 करोड़ का...