शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या का UP कनेक्शन! हथियारों के जखीरे के साथ शूटर गिरफ्तार, CBI इनपुट पर UP STF का बड़ा एक्शन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 May, 2026 02:38 PM

up stf takes major action murder case of shubhendu s associate arrested ballia

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (STF) ने बलिया जिले से 35 वर्षीय एक कथित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान...

Ballia News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (STF) ने बलिया जिले से 35 वर्षीय एक कथित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव निवासी नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर पकड़ा गया, जो इस हत्याकांड की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं 6 गोलियां, मौके पर ही दर्दनाक मौत

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, 19 मई को वाराणसी इकाई की टीम बलिया पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद किया गया। एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की शिकायत पर फेफना थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि बलिया के ही एक अन्य अपराधी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मन्नू और उसके 2 सहयोगियों ने उसे हथियारों से भरा बैग सौंपा था। बाद में एसटीएफ ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक कार शोरूम से हथियार बरामद किए, जिनमें 3 पिस्तौल, 2 रिवाल्वर और 45 कारतूस शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- पति को शराब लेने भेजा और बुजुर्ग से दुष्कर्म, संभल में मुठभेड़ के दौरान आरोपी नसीम के पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक पिस्तौल अमेरिका निर्मित भी है। अधिकारियों ने बताया कि नवीन कुमार सिंह के खिलाफ पहले से भी रंगदारी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में मऊ जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी राज कुमार सिंह को पहले ही मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। जांच एजेंसियां उनके ठिकानों का पता लगाने में जुटी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!