मेरठ में पुलिस एनकाउंटर: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, गोकशी गैंग पर कसा शिकंजा, 3 आरोपी दबोचे

Edited By Purnima Singh,Updated: 24 May, 2026 01:33 PM

police encounter in meerut

मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 25,000 रुपए के इनामी बदमाश समेत गोकशी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया ...

Meerut News : मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 25,000 रुपए के इनामी बदमाश समेत गोकशी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सरधना थाने की पुलिस और स्वाट टीम देहात क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दौराला पुल से अटेरना की ओर नहर किनारे कुछ लोग गाय को बांधकर उसकी हत्या करने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। उसने बताया कि खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हापुड़ के मजीदपुरा निवासी साबिर के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बताया कि मौके से साबिर के दो साथियों आरिफ और रिहान को भी गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि आरिफ पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि घायल साबिर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरधना भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गाय, .315 बोर का तमंचा, कारतूस, गोकशी के औजार और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। थाना सरधना में भारतीय न्याय संहिता, शस्त्र अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!