जालौन में बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Feb, 2019 06:41 PM

loss of crops by rain and wet fall in jalaun

उत्तर प्रदेेश के जालौन जिले में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन उनको हुये नुकसान का आकलन करायेगा। जिलाधिकारी (डीएम) डॉक्टर मन्नान अख्तर ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को जिले में बारिश और...

जालौनः उत्तर प्रदेेश के जालौन जिले में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन उनको हुये नुकसान का आकलन करायेगा। जिलाधिकारी (डीएम) डॉक्टर मन्नान अख्तर ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को जिले में बारिश और ओले गिरने से तीन लाख हेक्टेयर में रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है।
PunjabKesari
जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह के अनुसार किसानों ने गेहूं, मटर, चना, मसूर और तिलहन की बुवाई की थी। उन्होंने बताया कि कोंच तहसील के नदीगांव और रामपुरा सहित कई विकास खण्डों में ओले गिरे थे। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि पता लगाया जायेगा कि किन किसानों ने फसल का बीमा कराया है और इसी के आधार पर उन्हें और बाकी किसानों को हुये नुकसान की क्षतिपूर्ति की संस्तुति राज्य सरकार से की जायेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!