वाराणसी में नशे की लत और लूट का धंधा: मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर चेन स्नैचर, अपाचे से देता था वारदातों को अंजाम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 May, 2026 11:29 AM

a notorious chain snatcher was arrested in a police encounter in varanasi

Varanasi News: वाराणसी की शिवपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार भोर एक सशस्त्र मुठभेड़ में एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान भेलूपुर निवासी बादल साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट...

Varanasi News: वाराणसी की शिवपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार भोर एक सशस्त्र मुठभेड़ में एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान भेलूपुर निवासी बादल साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट के रुपए तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश ने शिवपुर क्षेत्र में एक महिला से चेन लूटने की वारदात कबूल करते हुए अपने साथी के साथ मिलकर कई अन्य घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। 

ये भी पढ़ें:- पति घर से बाहर था और पीछे से सब खत्म हो गया... मां ने खुद को लगाई आग, 2 मासूमों की दम घुटने से मौत

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ रिंग रोड स्थित सिंधौरा-चांदमारी अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें:- Meerut में नोटिस का नहीं हुआ असर तो हुई बड़ी कार्रवाई: नौशाद, शाद और जुनैद पर कानूनी शिकंजा... आगे भी जारी रहेगी सख्ती

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान बादल साहनी पुत्र अनिल साहनी, निवासी किरहिया, थाना भेलूपुर, वाराणसी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा .15 बोर, एक फायरशुदा खोखा, एक जिंदा कारतूस, कुछ रुपए नकद तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:- शालीमार पैराडाइज में करोड़ों की चोरी का खुलासा: सट्टे के कर्ज ने पड़ोसी को बनाया चोर, रिटायर्ड अफसर का बेटा निकला मास्टरमाइंड

पूछताछ में बादल साहनी ने बताया कि उसने अपने साथी अमन यादव के साथ मिलकर 30 अप्रैल को शिवपुर स्थित विश्वनाथपुरी कॉलोनी में एक महिला के गले से चेन लूटी थी। वारदात के बाद दोनों सेंट्रल जेल रोड की तरफ फरार हो गए थे। लूटी गई चेन ज्वेलर्स के यहां बेच दी गई थी और हिस्से में मिले पैसों में से कुछ रकम नशे में खर्च कर दी गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!