UP में मदरसे के छात्र ने मस्जिद में दे दी जान, जुमे की नमाज के बाद उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी; होश उड़ा देगा पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 May, 2026 02:21 PM

madrasa student commits suicide in mosque room in sultanpur

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में चांदा कोतवाली क्षेत्र के तातोमुरैनी गांव में शुक्रवार शाम मदरसे के एक छात्र ने मस्जिद के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रेहान (14) के रूप में...

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में चांदा कोतवाली क्षेत्र के तातोमुरैनी गांव में शुक्रवार शाम मदरसे के एक छात्र ने मस्जिद के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रेहान (14) के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

सूत्रों के अनुसार तातोमुरैनी निवासी नौशाद का पुत्र रेहान शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद गया था। नमाज के बाद वह घर लौटा और कुछ देर बाद दोबारा मस्जिद आया। इसके बाद उसने मस्जिद के एक कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब चार बजे असर की नमाज के लिए पहुंचे लोगों ने रेहान का शव पंखे से लटका देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

बताया गया कि मस्जिद के सामने ही मदरसा दारुल उलूम गुलशन-ए-रजा व बरकात स्थित है, जहां रेहान कक्षा छह का छात्र था। हालांकि शुक्रवार को मदरसे में अवकाश था। परिजनों के अनुसार, रेहान के परिवार में बड़ा भाई दानिश (16) और बहन फलक (8) हैं, जबकि उसके पिता नौशाद मुंबई में नौकरी करते हैं। लंभुआ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऋतिक कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की विधिक जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!