UPWeather: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में तेज हवाओं से तबाही, IMD का अलर्ट जारी

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Apr, 2026 07:14 PM

upweather storm and rain wreak havoc in up strong winds wreak havoc in many di

प्रयागराज,फतेहपुर और कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को तेज रफ्तार आंधी ने जम कर तबाही मचायी। हालांकि कुछ देर हुयी झमाझम बारिश ने प्रचंड गर्मी से फौरी राहत प्रदान की। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा गुरुवार को जारी...

लखनऊ: प्रयागराज,फतेहपुर और कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को तेज रफ्तार आंधी ने जम कर तबाही मचायी। हालांकि कुछ देर हुयी झमाझम बारिश ने प्रचंड गर्मी से फौरी राहत प्रदान की।  आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा गुरुवार को जारी 'डिस्ट्रिक्ट लेवल नाउकास्ट' के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।  कानपुर में आज की सुबह का आगाज घने काले बादलों के साथ हुआ और करीब दस बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गयी। करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने से पहले एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने लगभग पूरे शहर की बत्ती गुल कर दी। मौसम के बदले मिजाज का लुफ्त लोगों ने जम कर उठाया और बारिश के साथ ठंडी हवाओं का मजा लिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी से पेड़ों के उखड़ने की सूचना है।

 

प्रयागराज से प्राप्त रिपोटर् के अनुसार जिले में बुधवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरे। इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिसके बाद से मौसम ठंडा बना हुआ है।बीच बीच में ठंड हवाएं चल रही हैं।गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि प्रयागराज और आसपास के जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।वही स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतकर् रहने की सलाह दी है।

 

 मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।   विशेष चेतावनी जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी और फतेहपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मध्यम वर्षा के साथ आंधी-तूफान और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं कई अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम सक्रिय रहने के संकेत हैं।

PunjabKesari

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार एक और दो मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा जारी रह सकती है। तीन मई को दोनों भागों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं, जबकि चार से छह मई के बीच प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

PunjabKesari
मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को विशेष सतकर्ता बरतने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। साथ ही तेज हवाओं के मद्देनजर कच्चे निर्माण, टेंट और अस्थायी ढांचों को सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है।    विशेषज्ञों का मानना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे जहां तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हो सकती है, वहीं आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!