Bollywood ने खोया 'गोल्डन एरा' का एक और सितारा, दिग्गज अभिनेता का 95 की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 May, 2026 02:36 PM

sudesh kumar dhawan death

हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर से एक और सितारा हमेशा के लिए ओझल हो गया। दशकों तक अपनी अदाकारी, सादगी और पर्दे पर दमदार मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता सुदेश कुमार धवन अब हमारे बीच नहीं रहे ...

UP Desk : हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर से एक और सितारा हमेशा के लिए ओझल हो गया। दशकों तक अपनी अदाकारी, सादगी और पर्दे पर दमदार मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता सुदेश कुमार धवन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर है और एक ऐसे कलाकार का अध्याय समाप्त हो गया, जिसने बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर को बेहद करीब से जिया।

परिवार ने साझा की निधन की जानकारी 
95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी परिवार की ओर से साझा की गई, जिसके बाद इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुंबई में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म जगत के कई लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

थिएटर से की फिल्मी सफर की शुरूआत 
सुदेश कुमार का फिल्मी सफर थिएटर की दुनिया से शुरू हुआ था। अभिनय की शुरुआती शिक्षा उन्होंने मंच पर हासिल की, जहां उन्होंने अपने हुनर को तराशा और धीरे-धीरे सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। इसी दौरान उनकी मुलाकात उस दौर के कई बड़े फिल्मकारों और कलाकारों से हुई, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।

निर्देशन और फिल्म निर्माण में अहम योगदान 
उन्होंने अपने लंबे करियर में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण के तकनीकी पहलुओं में भी अहम योगदान दिया। कैमरे के सामने उनकी सहज अदाकारी जितनी प्रभावशाली थी, उतनी ही गहरी समझ उन्हें फिल्म निर्माण की बारीकियों की भी थी। कई यादगार फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले सुदेश कुमार ने 50 और 60 के दशक में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अपने शांत स्वभाव और समर्पण के चलते वे इंडस्ट्री में बेहद सम्मानित कलाकारों में गिने जाते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!