KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: अपहृत युवक की तलाश में गए 5 पुलिसकर्मियों की मौत, सीएम ने घटना पर जताया दुख

Edited By Ramkesh,Updated: 05 May, 2026 02:53 PM

horrific road accident on kmp expressway five policemen killed while searching

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से अपहृत युवक की बरामदगी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो उपनिरीक्षकों समेत चार पुलिसकर्मियों और मुकदमे के वादी की मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।...

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से अपहृत युवक की बरामदगी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो उपनिरीक्षकों समेत चार पुलिसकर्मियों और मुकदमे के वादी की मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं सीएम योगी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। 

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा 
पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली उरई में दर्ज अपहरण के एक मामले में अपहृत युवक बिजेंद्र सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम हरियाणा रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि टीम की गाड़ी हरियाणा के नूंह जनपद के तावडू सदर थाना क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मुकदमे के वादी अमरीक सिंह की भी मौत 
हादसे में उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल), आरक्षी अशोक कुमार तथा मुकदमे के वादी अमरीक सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

पुलिस विभाग में शोक की लहर 
तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि शवों को वाहन से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही जालौन पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और अधिकारियों ने दिवंगतों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!