बरेली में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बाइकों पर काटा बवाल, CCTV में कैद हुई करतूत; 14 पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 04 May, 2026 11:33 AM

pakistan zindabad  slogans raised in bareilly

बरेली के एक व्यस्त बाजार इलाके में पाकिस्तान के पक्ष में कथित नारेबाजी के बाद 12 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना के कारण दुकानदारों को अपनी दुकानें आंशिक रूप से बंद करनी पड़ीं और इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने सोमवार को...

Bareilly News : बरेली के एक व्यस्त बाजार इलाके में पाकिस्तान के पक्ष में कथित नारेबाजी के बाद 12 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना के कारण दुकानदारों को अपनी दुकानें आंशिक रूप से बंद करनी पड़ीं और इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार दोपहर कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार में हुई, जहां मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने कथित तौर पर नारे लगाए, जिससे डर और भ्रम के बीच दुकानदारों को आंशिक रूप से दुकानें बंद करनी पड़ीं। 

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज, 14 आरोपियों की हुई पहचान 
पुलिस के मुताबिक घटना का मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद तहसीन का बेटा काशिफ, मौलाना तौकीर रजा की इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) से जुड़ा है। रजा पिछले साल 27 सितंबर से जेल में बंद हैं। ''आई लव मोहम्मद'' पोस्टर पर विवाद के बाद एक दिन पहले 26 सितंबर को बरेली में हिंसक झड़पें हुई थीं जिसके बाद से रजा जेल में हैं। पुलिस ने कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अब तक लगभग 14 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। 

रात भर छापेमारी के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार 
शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दो नामित आरोपियों और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैंटोनमेंट थाना के इंस्पेक्टर संजय धीर ने कहा कि कई स्थानों पर रात भर छापेमारी के बाद दो नाबालिगों सहित छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद काशिफ के आवास पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार पाया गया। काशिफ के समर्थकों के जमा होने के बाद हिंसा भड़क गई, इस दौरान भीड़ ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर दिया। 

पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल पाए गए सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी विकास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट एक कंप्यूटर की दुकान के पास खड़ा था, तभी मोटरसाइकिलों पर क्रिकेट बैट लेकर युवाओं का एक समूह नारे लगाते हुए गली से गुजरा। विकास ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारीक ने कहा कि सोमवार सुबह से छावनी क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!