पूर्व MLA सीपू हत्याकांड में कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह सहित 7 दोषियों को आजीवन कारावास

Edited By Ramkesh,Updated: 17 May, 2022 02:57 PM

life imprisonment for 9 convicts including kuntu singh

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड मामले में कोर्ट ने कुख्यात माफिया कुंटू सिंह सहित नौ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि इस पर कोर्ट 12 मई को फैसला सुनाने वाला था, लेकिन इसकी तारीख को बढ़ा दिया था। बता दें कि  जीयनपुर बाजार...

आजमगढ़: पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड मामले में कोर्ट ने कुख्यात माफिया कुंटू सिंह सहित 7 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि इस पर कोर्ट 12 मई को फैसला सुनाने वाला था, लेकिन इसकी तारीख को बढ़ा दिया था। बता दें कि  जीयनपुर बाजार में तत्कालीन विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू और भरत राय की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्राथमिक विवेचना के बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने कुंटू समेत कुल 11 के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।  वहीं मामले में पीड़ित परिवार ने सीबीआई की जांच  की मांग की। जांच में दो अन्य आरोपियों दुर्ग विजय व शिव प्रकाश का नाम भी कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में जोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि जीयनपुर बाजार में तत्कालीन विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू और भरत राय की 19 जुलाई 2013 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कोतवाली पुलिस ने कुंटू समेत कुल 11 के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहीं मामले में सीबीआई की जांच में दो अन्य आरोपियों दुर्ग विजय व शिव प्रकाश का नाम भी कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में जोड़ दिया गया। एक अपराधी की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। जब कि कोर्ट ने कुख्यात कुंटू सिंह सहित 7 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!