तेंदुए की दहशत; 24 घंटे के भीतर 3 लोगों पर किया हमला, बुरी तरह हुए घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 May, 2025 03:21 PM

leopard terror attacked 3 people within 24

वाराणसी: यूपी में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी है। बहराइच के बाद अब वाराणसी में तेंदुआ देखा गया है। यहां पर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में तेंदुए ने पिछले 24 घंटे के अंदर हमला करके तीन लोगों को घायल...

वाराणसी: यूपी में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी है। बहराइच के बाद अब वाराणसी में तेंदुआ देखा गया है। यहां पर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में तेंदुए ने पिछले 24 घंटे के अंदर हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घर से निकलने के लिए डर रहे है। 

तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी 
बचा दें कि चौबेपुर पुलिस ने बताया कि तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। बाद में तेंदुए ने दो अन्य लोगों को भी घायल कर दिया, जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) स्वाति सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। 

‘ट्रेंकुलाइजर गन' का किया जा रहा इस्तेमाल 
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए ‘ट्रेंकुलाइजर गन' (बेहोश करने में इस्तेमाल होने वाली बंदूक) और जाल लखनऊ से मंगाया गया है। जगह-जगह जाल और पिंजरा लगाया गया है। वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार ने बताया कि चौबेपुर क्षेत्र में तेंदुए की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेर लिया गया है और लोगों को बेवजह घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गयी है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!