केशव मौर्य सरकारी नौकर बनकर रह गए: अखिलेश ने BJP सरकार पर कसा तंज, कहा- ‘चुनाव आते ही फिर से ये जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Mar, 2025 02:20 AM

keshav maurya remained a government servant akhilesh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में महोबा के कनकुआं गांव पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की देरी से सूची आने पर कहा कि चुनाव आते आते फिर से ये...

Mahoba News, (अमित श्रोतीय): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में महोबा के कनकुआं गांव पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की देरी से सूची आने पर कहा कि चुनाव आते आते फिर से ये जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का संगठन और सरकार उत्तर प्रदेश को लूट रहे हैं। 2027 में बीजेपी की सबसे बुरी हार होगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी तंज किया और कहा  कि उन्होंने क्या सपना देखा था और क्या हासिल हुआ गवर्मेंट सर्वेंट बनकर रह गए है। यहीं नहीं वित्त मंत्री को खन्ना-गन्ना कहकर भी संबोधित किया है। औरंगजेब मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा अपनी नाकामी में पर्दा डालने के लिए ऐसी बातें करती है। छत्रपति शिवाजी महाराज से बीजेपी के लोगों का कोई संबंध नहीं। यहीं नहीं उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि एक मनु महाराज आए थे जिन्होंने हम सब को आपस में बांट डाला।
PunjabKesari
बीजेपी जिलाध्यक्षों की आई सूची चुनाव के समय फिर बदली जाएगी
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महोबा जनपद के कनकुआं गांव में सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र विवाह कार्यक्रम में आशीर्वाद देने पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी जिलाध्यक्षों की आई सूची को लेकर कहा कि ये चुनाव के समय फिर बदले जायेंगे। उत्तर प्रदेश को बीजेपी संगठन और सरकार, कामचोरी अधिकारी सब मिलकर लूट रहे है। मूंगफली खरीद के लिए बने केन्द्रों में भी भ्रष्टाचार हुआ है इस बेइमानी में सरकार और बीजेपी के लोग शामिल है।
PunjabKesari
क्या सपना देखा...लेकिन गवर्मेंट सर्वेंट बनकर रह गए केशव प्रसाद मौर्य
इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने क्या सपना देखा था और क्या हासिल हुआ अब वो गवर्मेंट सर्वेंट बनकर रह गए है। अब पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है कि जो लोग काला चश्मा लगाकर होली खेल रहे है, जो एक रंगी लोग है उन्हें जनता हटाने का काम करेगी।  कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि होली में कई जगह सूचना मिली कि ताबड़तोड़ गोलियां चली लोगों की जान भी गई। पुलिस वालो को पीटा गया दौड़ाया गया। जहां के वित्त मंत्री है उस शाहजहांपुर में पुलिस वालो पर पथराव कर दौड़ाया और मारा पीटा गया। सीएम के बगल में बैठने वाले वित्त मंत्री खन्ना गन्ना वाली कहानी सुनाते है। कानून व्यवस्था है ही नहीं डायल 100 से 112 हुआ तबसे पुलिस ने भी अपना रेट बढ़ा लिया है।
PunjabKesari
मनु महाराज भी आए थे जिन्होंने हम सबको आपस में बांट डाला
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि अभी तक की सबसे बुरी हार भारतीय जनता पार्टी हारेगी। लोकसभा में हार से ये जान नहीं पा रहे कि कैसे हार गए। ये पीडीए समाज एकजुट हुआ है उससे हमें आपको दूर करने के लिए 80: 20 करेगी। 80: 20 वही कह सकता है जो योगी नहीं है। यही नहीं उन्होंने औरंगजेब मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा अपनी नाकामी में पर्दा डालने के लिए ऐसी बातें करती है। छत्रपति शिवाजी महाराज से बीजेपी के लोगों का कोई संबंध नहीं है। शिवाजी महाराज हमारे पूजनीय है हमारे परिवार के हैं यहां जितने लोग खड़े है सबके परिवार से उनके संबंध हैं पर मैं दावे से कह सकता हूं कि भाजपा के परिवार से उनका कोई संबंध नहीं है। इस दौरान उन्होंने बातचीत कर एक विवादित बयान भी दिया और कहा कि एक मनु महाराज भी आए थे जिन्होंने हम सबको आपस में बांट डाला।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!