कानपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव 2024 जीतने का बनाया लक्ष्य

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 May, 2023 09:03 PM

kanpur the state president gave the mantra of victory to bjp workers

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक निजी होटल में पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की।

कानपुर: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक निजी होटल में पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग भाजपा को वोट दे रहा है। उसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी को 2014 ,17, 19 और 2022 के बाद 2024 में बड़ी सफलता मिलेगी।

PunjabKesari

जनता से लगातार संवाद बनाए रखता है बीजेपी कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि चुनाव में निगेटिव परिणाम आने के बाद लोग होम वर्क करते हैं, लेकिन बीजेपी का कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद बनाए रखता है। लोकसभा चुनाव के लिए हमने पूरा होम वर्क कर लिया है।

PunjabKesari

कर्नाटक की जनता के बीच अपनी बात सही से नहीं पहुंचा पाएः चौधरी
वहीं कर्नाटक में पार्टी को मिली हार पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता के बीच अपनी बात सही से नहीं पहुंचा पाए, उसी का परिणाम रहा कि जैसा सोचा गया था वैसा परिणाम नहीं मिला। भाजपा सभी कारणों की समीक्षा करेगी और मोदी नेतृत्व में पूरी ताकत से आगे बढ़ने का काम करेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!