Auraiya News: कलयुगी मां अपने तीन बच्‍चों की हत्‍याकर नदी में डुबोया, मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Jun, 2024 02:45 PM

kaliyug mother murdered her three children and drowned them in the river

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

औरैया,( शिवम पाल ): उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फफूंद के गांव बरुआ निवासी प्रियंका सविता ने आठ वर्षीय बेटे तिला, छह वर्षीय माधव, पांच वर्षीय आदित्य की गुरुवार को हत्या कर दी। इसके बाद गांव केशवपुर खान से निकली सेंगुर नदी में शव को डूबो दिया। आठ वर्षीय बड़ा बेटा सोनू मौके से फरार हो गया। जबकि दो शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है, एक की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। 

PunjabKesari

पति की एक साल पहले हो चुकी है मौत 
जानकारी पर पहुंची एसपी चारू निगम ने जांच पड़ताल के बाद स्वजन से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। बच्चों के मुंह से झाग निकलता मिला है। पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद प्रियंका देवर के साथ रहने लगी थी। प्रियंका के चार बेटे है।

PunjabKesari

आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
बताया जा रहा है कि प्रियंका पति की मौत होने जाने से बच्चों का पालन पोषण में परेशानी हो रही थी। इसी वजह से घटना को अंजाम दिया है। एसपी का कहना है कि शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपित महिला को पकड़ लिया गया है। दो बच्‍चों का शव मिला है। तीसरे की तलाश चल रही है। प्राथमिक जांच में जहर देकर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!