चिकित्सक सम्मेलन में जेपी नड्डा ने डॉक्टरों को किया सम्मानित, विपक्ष पर चलाए शब्दबाण

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Aug, 2021 11:02 AM

jp nadda honored the doctors in the doctor s conference

आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार शाम को चिकित्सक सम्मेलन में कोरोना वारियर्स का अभिनंदन किया। डॉक्टरों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। जेपी नड्डा ने जहां डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की तारीफ की।...

आगरा: आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार शाम को चिकित्सक सम्मेलन में कोरोना वारियर्स का अभिनंदन किया। डॉक्टरों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। जेपी नड्डा ने जहां डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की तारीफ की। वहीं बिना नाम लिए विपक्ष पर जमकर शब्दबाण भी छोड़े। उन्होंने कांग्रेस पर इशारों ही इशारों में हमला बोला। वहीं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरने मे कोई कसर नही छोड़ी।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा विपक्ष बड़ा छोटा साबित हुआ। कांग्रेस ने वैक्सीन के नाम पर लोगों को भटकाने, लटकाने और अटकाने का काम किया। वहीं बीजेपी की वैक्सीन कहने वालों ने भी ये लगवा ली। ये छोटी सोच वाले व्यक्ति ऐसे बड़े राज्य को कैसे चलायेंगे। उन्होंने कहा कि ​मेरे घर में सब डॉक्टर हैं, इसलिए मुझे पता है कि डॉक्टरों की व्यथा क्या होती है। जीवन और मौत से जूझने वाले को जीवन देने का काम डॉक्टर करता है। कोरोना काल में आप सभी लोगों ने जिस तरीके से मानवता की सेवा की है, उसके आप सभी बधाई के पात्र हैं। डॉक्टर कभी कॉकपिट (पायलेट केबिन) से बाहर नहीं निकल पाता है। डॉक्टर्स के सेवाभाव को कोई सर्टिफिकेट नहीं दे सकता है, संतोष ही सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। कोरोना काल में आप सभी लोगों ने जिस तरीके से मानवता की सेवा की है, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद। भाजपा 2 लाख गांवों में 4 लाख हेल्थ वॉलिंटियर्स तैनात करेगी।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी द्वारा खुलवाए गए जनधन खातों में गरीबों को रुपया भेजा गया। स्वच्छ भारत मिशन से 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए। हर गरीब को छत मिले, ऐसे तमाम कार्य चलते रहे। उन्होंने कहा कि यूपी में पहले 12 मेडिकल कॉलेज बने थे। हम यूपी में आए, अब 35 मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। जब कोरोना से दुनिया में कोहराम मचा था। इटली से आगरा में पहला केस आया था। तब लैब नहीं थी। यहां मरीज भर्ती नहीं किए गए। इसकी सुविधा नहीं थी तो उन्हें दिल्ली भेजा गया था। आज हम हर दिन 4 लाख टेस्ट कर रहे हैं। 75 जिलों में से 26 जिलों में ICU नहीं थे। अब यूपी में एल-1 और एल-2 के 2 लाख बेड हैं। हर जिले में 100 ICU बेड हैं।

सीएम ने कहा कि दूसरी लहर में ऑक्सीजन हर जगह पहुंचाने का काम केंद्र और यूपी सरकार ने किया था। अब यूपी में 500 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। जिनमें से 300 ऑक्सीजन प्लांट लगा चुके हैं। 200 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे हैं। यूपी में कोरोना नियंत्रण में हैं। मगर, खत्म नहीं हुआ है। इसलिए सावधानी जरूरी है। देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई है। आज तक डेंगू और स्वाइनफ्लू का वैक्सीन नहीं आया। मगर, कोरोना महामारी के आने के 9 माह में एक नहीं दो-दो स्वदेशी वैक्सीन आई। यह पीएम मोदी के नेतृत्व से हुआ है। वैक्सीन भी भारत सरकार निशुल्क उपलब्ध करा रही है।

बता दें कि ब्रज क्षेत्र भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के साथ ही साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ब्रज ने भाजपा का भरपूर साथ दिया। ब्रज प्रांत की कुल 65 सीटों में से 57 पर भाजपा का ही कब्जा है। ऐसे में भाजपा अपने इस अभेद किले को फिर से जीतने में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि इसके लिए भाजपा ने अभी से अपनी चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!