Agra News: मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे की गाड़ी से टकराई ऑटो, जानलेवा हमला करने का लगा आरोप

Edited By Imran,Updated: 31 May, 2023 03:09 PM

jail minister s son attacked in agra

आगरा न्यूज़: उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। दरअसल, मंत्री के पुत्र की गाड़ी से लोडिंग ऑटो टकरा गया। इसके बाद ऑटो चालक और उसके दो अन्य साथियों ने मंत्री के पुत्र के ऊपर हथौड़े से...

Agra News: उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। दरअसल, मंत्री के पुत्र की गाड़ी से लोडिंग ऑटो टकरा गया। इसके बाद ऑटो चालक और उसके दो अन्य साथियों ने मंत्री के पुत्र के ऊपर हथौड़े से हमला किया और गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

क्या है मामला? 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र चंद्र मोहन प्रजापति मंगलवार को अपनी मां राजकुमारी, पत्नी धर्मवीर प्रजापति के साथ अपने पुराने निजी निवास गांव हाजीपुर खेड़ा से आगरा के निवास स्थान बोदला सेक्टर 7 के लिए अपनी गाड़ी से जा रहे थे। तभी अचानक से एक लोडिंग ऑटो संख्या उनकी गाड़ी में जारदार टक्कर मार दी।  इससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाद ऑटो चालक मौके से भागने लगा।

'मंत्री को बेटे को जान से की कोशिश'
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दोनों पक्षों में हाथापाई औऱ गाली-गलौज होने लगी। वहीं, मंत्री के पुत्र चंद्र मोहन प्रजापति के अनुसार, उन्होंने ऑटो चालक का पीछा किया तो ऑटो चालक के साथ मौजूद उसके दो अन्य साथियों ने उसके ऊपर हथौड़े से हमला किया। साथ ही जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। जिसके बाद ऑटो चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने थाना ट्रांस यमुना में शिकायत की।

शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
वहीं, ट्रांस यमुना थाना प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि चंद्रमोहन प्रजापति के साथ ऑटो चालक द्वारा एक्सीडेंट करने और अभद्रता करने का मामला सामने आया था। जिसमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!