Indian Railways: यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, दीपावली-छठ पर चलाएगा स्पेशल ट्रेन

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Sep, 2025 01:38 PM

indian railways railways gave a big gift to the passengers will run special tr

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दीपावली और छठ महापर्व के मौके स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से मुंबई, पुणे, नागपुर समेत कई बड़े शहरों से गोरखपुर और समस्तीपुर तक का...

Indian Railways: त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दीपावली और छठ महापर्व के मौके स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से मुंबई, पुणे, नागपुर समेत कई बड़े शहरों से गोरखपुर और समस्तीपुर तक का सफर आसान होगा। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे Indian Railways 12 हजार से अधिक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

12 हजार से अधिक विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बयान में दावा किया है कि दीपावली और छठ पर्व पर बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। वैष्णव ने बताया कि बिहार के नेताओं से यात्रियों की जरूरतों को लेकर चर्चा के बाद मंत्रालय ने न सिर्फ नयी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है, बल्कि कई अन्य योजनाएं और आधारभूत बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी तैयार की हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए चार नयी अमृत भारत ट्रेन शुरू की जाएगी
वैष्णव के अनुसार, सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए चार नयी अमृत भारत ट्रेन शुरू की जाएंगी, जो दिल्ली-गया, सहरसा-अमृतसर, छपरा-दिल्ली और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद मार्गों पर चलेंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पूर्णिया और पटना के बीच बहुत जल्द एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। रेल मंत्री ने बताया कि मंत्रालय ने बुद्ध से जुड़े स्थलों जैसे नालंदा और राजगीर तक पहुंच बढ़ाने के लिए बुद्ध सर्किट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

आवागमन किराये पर 20 प्रतिशत की छूट भी देगा रेलवे
उन्होंने रेलवे बोर्ड की नयी प्रायोगिक योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत यदि यात्री 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच प्रस्थान यात्रा करेंगे और 17 नवंबर से एक दिसंबर 2025 के बीच वापसी यात्रा करेंगे, तो उन्हें आवागमन किराये पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वैष्णव ने पटना के लिए एक रिंग रेलवे परियोजना और राज्य के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी घोषणा की। इनमें पैदल पार पथ (फुट ओवर ब्रिज), पैदल भूमिगत पार पथ (फुट अंडरब्रिज), बक्सर-लखीसराय के बीच तीसरी और चौथी लाइन तथा सुल्तानगंज-देवघर रेल संपर्क जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि त्योहार पर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेन में कोच भी बढ़ाए जाएंगे। जिससे त्योहारों के दौरान यात्री सुगम यात्रा का लाभ उठा सके।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!