स्वतंत्रता दिवसः आजादी के 75वें उत्सव पर फहराया गया 155 फिट ऊंचा तिरंगा

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 Aug, 2021 01:32 PM

independence day 155 feet high tricolor hoisted on the 75th

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांदा में शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। झांकियों और घोड़ों के साथ देश भक्ति में झूमते हुए बांदा नगर वासियों ने शहर में तिरंगा

बांदाः (जफर अहमद) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांदा में शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। झांकियों और घोड़ों के साथ देश भक्ति में झूमते हुए बांदा नगर वासियों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। वही बांदा के अटल सरोवर व रेलवे स्टेशन में 155 फीट के तिरंगे को फहराया गया। और जमकर आजादी का जश्न मनाया गया।

बता दें की एक ओर पूरा देश आजादी के जश्न में झूम रहा है तो बुंदेलखंड के बांदा में भी आजादी का यह जश्न अपने चरम पर नजर आया। शहर में विभिन्न संगठनों के लोगों ने मिलकर शानदार तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें घोड़े, भारत माता की झांकी व तिरंगा लहराते हुए युवा देशभक्ति गीतों में झूमते नाचते हुए नजर आए। यह तिरंगा यात्रा पूरे शहर में निकाली गई। वही बांदा के रेलवे स्टेशन अटल सरोवर में नवनिर्मित डेढ़ सौ फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया गया। इस दौरान मंडलायुक्त दिनेश कुमार, जिलाधिकारी आनंद सिंह सहित तमाम अधिकारी व सांसद आरके पटेल विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित तमाम माननीय उपस्थित रहे। आजादी के जश्न में जनपद में सैकड़ों कार्यक्रम हुए और लोगों ने जमकर 75 वें  स्वतंत्रता दिवस को मनाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!