पति बना हैवान: पत्नी को छत से नीचे फेंका, तड़प-तड़प कर मौत, गड्ढा खोदकर दफनाया शव ; UP में नीले ड्रम के बाद एक और खौफनाक मर्डर

Edited By Purnima Singh,Updated: 12 Apr, 2025 01:39 PM

in mathura a man killed his wife and buried her body in the field arrested

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में उसका शव एक खेत में दफना दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.....

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में उसका शव एक खेत में दफना दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी को छत से फेंका
पुलिस ने बताया कि घटना जमुनापार थाने के अंतर्गत सुखदेवपुर गांव में हुई और मामला तब सामने आया जब आरोपी के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि शव को खेत से बरामद कर लिया गया है। उसने बताया कि ‘‘ घटना बृहस्पतिवार रात को हुई। आरोपी विजय राजमिस्त्री है और उसने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा को छत से धक्का दे दिया।'' 

शव को घसीटकर खेत में ले गया आरोपी 
पुलिस के अनुसार,‘‘महिला की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी रात में शव को घसीटकर खेत में ले गया और उसे एक गड्ढे में दफना दिया। अगली सुबह, उसने ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। जब उसके पिता ने रेखा को गायब पाया और उसके बारे में पूछा तो विजय ने उसकी हत्या करने की बात बताई। आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।'' एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि विजय का एक दिव्यांग महिला से प्रेम प्रसंग है और उसके साथ वह अक्सर फोन पर बात करता है, रेखा ने इसका कड़ा विरोध किया था। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ जांच जारी 
उन्होंने बताया कि घटना की रात दंपति के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने विजय के कबूलनामे के आधार पर शुक्रवार को रेखा का शव बरामद किया। उन्होंने कहा कि महिला के पिता छितर सिंह ने विजय, उसके बड़े भाई राजकुमार, छोटे भाई कमल और दिनेश तथा माता-पिता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य के खिलाफ जांच जारी है। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!