बेवफाई की खौफनाक सजा ! 7 वीं फेल के इश्क में महिला कांस्टेबल की हत्या, पति और ननदोई गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Oct, 2024 01:51 PM

horrific punishment for infidelity female constable was murdered

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महिला की मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और मृतका के ननदोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला रामपुर सिविल लाइन थाने महिला कांस्टेबल के...

रामपुर ( रवि शंकर): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महिला की मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और मृतका के ननदोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला रामपुर सिविल लाइन थाने महिला कांस्टेबल के पद तैनात थी। वह अवकाश पर चल रही थी। 15/ 10/ 204 को महिला के पति ने सिविल लाइंस थाने पर गुमशुदगी की एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गहना से जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की हत्या उसके पति ने अपने जीजा के साथ मिल कर उसकी हत्या की कर दी।

PunjabKesari
                                               पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

प्रेम प्रसंग से नाजर पति ने पत्नी को उतारा था मौत के घाट 

बताया जा रहा है कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के वजह से हुई है। पति ने महिला को कई बार इस बात को लेकर समझाने का प्रयास किया था, लेकिन महिला ने अपने प्रेमी को छोड़ना नहीं चाहती थी जिस वजह से पति ने उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से कटघर थाने में फेंक दिया गया था। घटना में प्रयोग की गई कार और अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जो साक्ष्य निकल कर प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई  की जाएगी।

PunjabKesari
                                           मृतक महिला की फाइल फोटो 

मुरादाबाद में मिली थी सिर कटी मिला की लाश

रामपुर जिले से सटे जिले में मुरादाबाद में महिला की हत्या कर उसके शव को आरोपियों ने फेंक दिया था उसके बाद मौके से फरार हो गए थे। उधर,  गुमशुदा महिली सिपही की तलाश कर रही थी इसी बीच मुरादाबाद में अज्ञात महिला शव मुरादाबाद मिला। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराई तो लापता महिला कांस्टेबल रिंकी के रूप में पहचान हुई।

PunjabKesari
                               घटना की जानकारी देते ए.एस.पी अतुल श्रीवास्तव

हिरासत में कांस्टेबल पति

सिविल लाइंस में तैनात पुलिस सिपाही सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर की गई तो आरोपी टूट गया। पति सोनू कुमार द्वारा प्रेम प्रसंग की आशंका के चलते अपने बहनोई ब्रजपाल उर्फ बंटी पुत्र समरपाल नि0 जमालुद्दीनपुर थाना चांदपुर, बिजनौर के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से नदी में फेंक दिया था। 

PunjabKesari

मृतका की मां ने दामाद पर जताई थी हत्या की आशंका
 रामपुर में तैनात सिपाही रिंकी की मां ने अपने दामाद पर ही हत्या की पहले ही आशंका जताई थी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटकर हत्या की हुई थी पुष्टि
सिविल लाइन थाने में तैनात महिला सिपाही रिंकी का सिर कटा शव मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के जंगल में मिला था। पुलिस ने शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला काट कर किए जाने की पुष्टि हुई थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति और उसके जीजी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कार, चाकू को बरामद कर लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुटा है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!