Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Feb, 2025 03:38 PM
![horrible accident bike rammed into mini bus](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_15_38_227068268unnamed-ll.jpg)
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Accident) में एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर एक मिनी बस बाइक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल...
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Accident) में एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर एक मिनी बस बाइक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस (UP Police) मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
मिनी बस में घुसी बाइक
यह हादसा थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में हुआ। (Lakhimpur Kheri Road Accident) गांव लठिया निवासी गीता देवी (55 वर्ष) पत्नी अमृतलाल, अपने बेटे अवधेश, बहू मीना देवी और पौत्र रोहित (12 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर लखीमपुर आ रही थीं। अवधेश बाइक चला रहा था। ये लोग क्षेत्र में लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर ग्राम खइंया के पास पहुंचे थे, तभी सामने आ रही मिनी बस में बाइक जा घुसी। (UP Road Accident) हादसे में मां-बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। (UP Latest News) सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान गीता देवी, अवधेश और मीना देवी के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, हादसे की सूचना परिवार वालों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।