हाथऱस जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा, सीमा उपाध्याय ने 2 वोटों से दर्ज की जीत

Edited By Umakant yadav,Updated: 03 Jul, 2021 04:32 PM

haths district panchayat president seema upadhyay won by 2 votes

उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आखिरकार सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा उपाध्याय दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है। वहीं 2 वोटों के अंतराल से भाजपा प्रत्याशी ने सपा व रालोद समर्थित...

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आखिरकार सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा उपाध्याय दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है। वहीं 2 वोटों के अंतराल से भाजपा प्रत्याशी ने सपा व रालोद समर्थित प्रत्याशी को हराया दिया।

बता दें कि हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 20 साल से बीएसपी के बनाये हुये किले को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में कुल 24 वोट पड़े। जिसमें से भाजपा समर्थित प्रत्याशी व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को 13 वोट मिले जबकि आरएलडी व सपा गठबंधन प्रत्याशी शशि चौधरी को सिर्फ 11 वोट ही मिले। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की हुई जीत से समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!