बागपत डबल मर्डर: मॉब लिंचिंग के शिकार हिस्ट्रीशीटर वरुण का भारी हंगामे के बाद अंतिम संस्कार, 2 पर केस दर्ज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 08:09 AM

baghpat double murder case funeral of prime accused varun luhari

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसके बाद परिजन...

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। 

ये भी पढ़ें:- '2 दिन पहले कहा था सब ठीक है'... ओमान तट पर टैंकर हमले में UP के शिवानंद सहित 3 भारतीयों की मौत, परिवारों में कोहराम

क्षेत्राधिकारी (बड़ौत) अंशु जैन ने बताया कि वरुण लुहारी के परिजनों की तहरीर पर दीपक और राजेश नामक 2 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम बड़ौत में दिल्ली रोड स्थित अपनी कन्फेक्शनरी की दुकान पर बैठे सोहनलाल (55) और उनके पुत्र विकास (30) की वरुण लुहारी तथा उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद भागने का प्रयास कर रहे वरुण को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था और उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेरठ भेजा गया, जहां अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह उसका शव बड़ौत स्थित उसके आवास पर लाया गया।

ये भी पढ़ें:- मिठाई खाते ही बिगड़ी तबीयत... बिजनौर में फूड पॉइजनिंग से 2 साल के मासूम की मौत, परिवार के अन्य 6 लोग बीमार

परिजनों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग वरुण को गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में प्रारंभिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वरुण के पिता बाबूराम को पुलिस ने गलत तरीके से नामजद कर जेल भेज दिया है। इसी के विरोध में परिजनों ने पहले शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। काफी देर तक चले हंगामे और पुलिस-परिजनों के बीच वार्ता के बाद पुलिस ने वरुण के चाचा की तहरीर पर दीपक और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद बड़ौली रोड स्थित श्मशान घाट में वरुण लुहारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!