बिना अनुमति के फ्लैट में शराब पार्टी करना पड़ा भारी, 4 नाइजीरियन महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Jul, 2022 11:52 AM

had to have a liquor party in the flat without permission 5 accused including

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक फ्लैट में बिना परमिशन के शराब पार्टी चल रही है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान  4 नाइजीरियन पुरुष व 4 नाइजीरियन महिला व 1...

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक फ्लैट में बिना परमिशन के शराब पार्टी चल रही है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान  4 नाइजीरियन पुरुष व 4 नाइजीरियन महिला व 1 भारतीय पुरुष को 28 बोतल अंग्रेजी शराब व 171 बियर की केन व नशीला पाउडर समेत गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रॉन के एक फ्लैट में शराब पार्टी चल रही थी। पार्टी में  4 नाइजीरियन पुरुष व 4 नाइजीरियन महिला व 1 भारतीय पुरुष शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार पूछताछ शुरु कर दी है। आरोपियों ने नशीले पदार्थ को बाथरूम में छिपा दिए थे।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि इन सभी के पासपोर्ट और वीजा की जांच की रही है ये लोग यहां करने क्या आए थे और कब से यहां रह रहे है। एंबेसी से बातचीत के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने फ्लैट के बाहर पोस्टर लगाकर पार्टी आर्गनाइजर की थी। इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से नहीं ली गई थी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!