ग्रेटर नोएडा: लिफ्ट गिरने से हुए हादसे में 4 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Sep, 2023 10:49 AM

greater noida 4 more people

Greater Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से हुए बड़े हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। दरअसल, इस हादसे में कल चार लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों का...

Greater Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से हुए बड़े हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। दरअसल, इस हादसे में कल चार लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अब हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Lucknow: रेलवे कालोनी में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, तीन बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी के पास आम्रपाली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच, लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर दूसरे मजदूर भागे-भागे पहुंचे। वहीं, किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, डॉक्टरों की एक टीम इलाज में जुटी है। इसी बीच आज चार और लोगों की मौत की जानकारी मिली है। जिसके बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः आजम खान के घर IT की रेड खत्म; 60 घंटे तक चली कार्रवाई, सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः फरियाद लेकर पहुंचे युवक को SDM ने बनाया मुर्गा, डीएम तक पहुंचा मामला; अधिकारी पर हुई कार्रवाई

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में मौके पर मौजूद मजदूरों से बात की गई है। वहीं, हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को सूचना भेजने की कवायद की जा रही है। पुलिस की एक टीम निर्माण कार्य की देख-रेख कर रहे मैनेजर से भी संपर्क साधने में जुटी है। 

 

   

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!