अमेठी में सोनिया गांधी के जन्मदिन पर होगा भव्य कवि सम्मेलन, बड़े नेताओं के आने की संभावना

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Dec, 2023 12:45 PM

grand kavi sammelan will be held in amethi on sonia gandh

कांग्रेस अमेठी में दीपावली पर उपहार वितरित करने के बाद अब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिन को विशेष बनाने की तैयारी में जुट गई है। आगामी नौ दिसंबर को सोनिया गांधी के जन्म दिन के अ...

अमेठी: कांग्रेस अमेठी में दीपावली पर उपहार वितरित करने के बाद अब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिन को विशेष बनाने की तैयारी में जुट गई है। आगामी नौ दिसंबर को सोनिया गांधी के जन्म दिन के अवसर पर सद्भावना कवि सम्मेलन वा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ लोक सभा चुनाव का आगाज हो सकता है। सोनिया के जन्म दिन पर होने वाले कवि सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य बड़े नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही है।
PunjabKesari
गांधी परिवार की मुखिया एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर अमेठी सद्भावना कवि सम्मेलन का आयोजन अमेठी कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। आगामी नौ दिसंबर को जिला मुख्यालय गौरीगंज में आयोजित होने वाले सद्भावना कवि सम्मेलन जहां नाम चीन कवि शिरकत करेंगे,वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कद्दावर नेताओं का जमावड़ा लगेगा।
PunjabKesari
सद्भावना कवि सम्मेलन को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस अमेठी में अपने खोए हुए गौरव को पुनः वापस लाने की कोशिश में जुट गई है। सोनिया गांधी के जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेगी। आगामी 2024 के आम चुनाव को लेकर यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। आगामी नौ दिसंबर को रणन्जय इण्टर कालेज मैदान में आयोजित होंने वाले सद्भावना कवि सम्मेलन में बड़े कवि आमंत्रित किए गए है। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध कवि रामकिशोर तिवारी (बाराबंकी), कुँवर जावेद (राजस्थान), प्रमोद द्विवेदी (लखनऊ) वन्दना शुक्ला (प्रयागराज), विकास बौखल (बाराबंकी), कृति चौबे (सोनभद्र) रजिया सुल्तान (इलाहाबाद), प्रीती पाण्डेय (प्रतापगढ़), संदीप शरारती (रायबरेली) सहित कई अन्य कवि आमंत्रित किए गए है।

इसके पूर्व दीपावली पर राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए दीववाली गिफ्ट भिजवाया था। जिसे लेकर काफी चर्चा रही। सामूहिक रूप से दीपावली पर इतने बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं के लिए पहली बार गिफ्ट आया था।कांग्रेस द्वारा लगातार इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रियता दिखाई पड़ रही है, जिसका अलग अलग मायने निकाला जा रहा है।कांग्रेस भले ही इसे राजनीति से इतर बता रही है।फिर भी चुनाव के पूर्व इस तरह की गतिविधियां बड़ा संकेत दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!