राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बेटी संग पहुंचीं हाथरस, हींग और हैंडीक्राफ्ट के कारोबार की ली जानकारी

Edited By Harman Kaur,Updated: 01 Jun, 2024 05:56 PM

governor anandiben patel reached hathras with her daughter

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अपनी बेटी अनार पटेल के साथ हाथरस पहुंचीं। जहां स्थानीय व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया.......

हाथरस: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अपनी बेटी अनार पटेल के साथ हाथरस पहुंचीं। जहां स्थानीय व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल निजी कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से मिली और हींग फैक्ट्री में हाथों से निर्मित हींग उद्योग के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।
PunjabKesari
बता दें कि आज यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपनी बेटी अनार पटेल के साथ हाथरस पहुंची। जहां शहर के व्यापारियों ने उनका स्वागत सत्कार किया। राज्यपाल ने इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित कृष्ण सेल्स कॉर्पोरेशन फैक्ट्री में पहुंचकर हस्त निर्मित प्रोडक्टों को देखा और जांचा परखा। उसके बाद राज्यपाल का काफिला आरबी कलर घास की मंडी पहुंचा। यहां आनंदीबेन पटेल ने तोता रंग और गुलाल सहित हींग के कारोबार को देखा। किस तरह हाथरस हींग को निर्मित किया जाता है। वहीं, राज्यपाल ने श्री साई बाबा पैकर्स और बांके लाल एंड संस पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की। हाथरस के उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए व्यापारियों ने राज्यपाल से चर्चा करी और वास्तविक स्थित से भी अवगत कराया।

PunjabKesari
दरअसल, हाथरस एक औधोगिक नगरी है। छोटे बड़े कई उद्योग ऐसे हैं, जो हाथरस की पहचान बनाते है। जैसे सर्वप्रथम हींग का व्यापार है जो अपनी हींग की सुगंध देश विदेशों तक पहुंचता है। रंग- गुलाल, हैंडीक्राफ्ट, गलीचे आदि की कई बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां यहां लगी हुई है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें.....
- 'आपका एक वोट आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा', CM योगी की मतदाताओं से अपील

लोकसभा चुनाव के 7 वें और आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 13 सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' के निर्माण के लिए वोट जरूर करें।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!