राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ, रमापति शास्त्री बने नए प्रोटेस स्पीकर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Mar, 2022 12:18 PM

governor anandiben patel administered the oath ramapati

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानासभा के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ विधायक रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलायी। राजभवन से...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानासभा के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ विधायक रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलायी। राजभवन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दिन में 11 बजे शास्त्री को राजभवन में पद की शपथ दिलायी। इस दौरान नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी सुरेश खन्ना भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भाजपा के वरिष्ठ विधायक शास्त्री को राज्यपाल द्वारा प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। वह स्वयं शपथ ग्रहण करने के बाद अब विधानसभा की बैठक आहूत किए जाने पर नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायेंगे। इसके बाद उनके द्वारा नये विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को भी संपन्न कराया जायेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!