Ghaziabad News: CM योगी आदित्यनाथ के बहनोई का निधन, परिवार ने कौशांबी के यशोदा अस्पताल में कराया था भर्ती

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Jan, 2023 09:43 PM

ghaziabad news cm yogi adityanath s brother in law passed away

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (Rajendra Singh Chowdhary) (67) का बुधवार देर रात को आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद सुबह उनके शव को दिल्ली स्थित निगम बोध घाट (Nigam...

गाजियाबाद, CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (Rajendra Singh Chowdhary) (67) का बुधवार देर रात को आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद सुबह उनके शव को दिल्ली स्थित निगम बोध घाट (Nigam Bodh Ghat) ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया।

ये भी पढ़ें- Social Media के जरिए हुई दोस्ती, फिर शोरूम में नौकरी के बहाने किया लगातार Rape

कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में परिजनों ने कराया था भर्ती
बता दें कि मुख्यमंत्री के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे। जिन्हें एक जनवरी 2023 को सुबह 8:30 बजे ब्रेन स्टोक होने पर उपचार के लिए कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी के अनुसार, न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुमंतो चटर्जी और फिजिशियन डा. अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डा. धीरेंद्र सिघानिया के निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा था। बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उनको अस्पताल से घर भेज दिया गया था, वह घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। रात 1:50 बजे उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें- VIDEO: CM Yogi के मुंबई दौरे पर Akhilesh Yadav ने कसा तंज, कहा- सरकार के पास कोई इन्वेस्टमेंट पॉलिसी नहीं

बहन के आवास पर संवेदना व्यक्त करने आ सकते हैं CM योगी
सूचना पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह, यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन डा. पीएन आरोडा, डा. सुनील डागर सहित अन्य लोग उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले गए हैं। जहां दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में होने के कारण निगम बोध घाट नहीं पहुंच सके, वह जल्द ही राजनगर एक्सटेंशन स्थित बहन के आवास पर संवेदना व्यक्त करने आ सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!