Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Jul, 2024 10:45 AM
UP News: पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी की पत्नी स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की याद में आज यानी 7 जुलाई को मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता है। आज ग्रेटर नोएडा पंजाब केसरी समूह...
UP News: पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी की पत्नी स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की याद में आज यानी 7 जुलाई को मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता है। इसी के चलते आज ग्रेटर नोएडा पंजाब केसरी समूह और ग्रेटर नोएडा रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। इस कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
लोगों ने कराया फ्री हेल्थ चेकअप
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जांच शिविर में रोटरी क्लब के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोटरी क्लब के लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपना हेल्थ चेकअप कराया। जिसमें रोटरी क्लब के पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, पंजाब केसरी समूह की ओर से रोटरी क्लब के लोगों को प्रस्तुति पत्र दिया गया। प्रशंसा प्रस्तुति पत्र पाकर रोटरी क्लब की महिलाएं व पुरुषों में काफी उत्साह दिखा।
स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की याद में लगाया जाता है कैंप
7 जुलाई को पंजाब केसरी ग्रुप में प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी की पत्नी स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा जी की बरसी है। उनकी याद में हर साल मुफ्त मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाता है।