mahakumb

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह का निधन, सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Oct, 2022 01:30 PM

former minister arvind singh gop s elder brother ashok kumar singh died

समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह का मंगलवार रात आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन- फानन में उन्हे अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने...

बाराबंकी: समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह का मंगलवार रात आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन- फानन में उन्हे अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सामाजिक सरोकार से सियासत में आए अशोक सिंह ने अपने व्यवहार से अलग पहचान बनाई थी। वहीं उनके निधन के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं उनके घर पर पहुंच कर दिवंगत आत्मा को शांति दे रहे है। अशोक कुमार सिंह लगभग 60 वर्ष के थे।  परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने अपने पार्टी ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अशोक कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है, साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अशोक सिंह वर्ष 2015 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि भाई अशोक सिंह ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वह जीत हार को समान मानकर जनता की सेवा को ही सर्वोच्च स्थान देने की बात कहते थे। हर कदम पर उनका समर्थन मिला। परिवार की जिम्मेदारी भी वह बखूबी निभाते थे। त्रिशूल सेवा संस्थान के जरिए उन्होंने कई निर्धन परिवार की बेटियों का विवाह कराया। हालांकि मौत के बाद से परिवार में गम का माहौल व्याप्त है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!