mahakumb

20 लाख की सुपारी...3 महीने का समय, भाजपा के पूर्व विधायक की हत्या के लिए फिरौती

Edited By Imran,Updated: 14 Feb, 2025 01:54 PM

former bjp mla receives death threat for ransom

शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद विधान सभा के पूर्व विधायक को एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीन महीने में हत्या करने की धमकी दी है। युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसने दो लोगों की हत्या करने के लिए 20 लाख रूपये की फिरौती ली है। पुलिस ने पूर्व विधायक...

शाहजहांपुर ( नंद लाल ): शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद विधान सभा के पूर्व विधायक को एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीन महीने में हत्या करने की धमकी दी है। युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसने दो लोगों की हत्या करने के लिए 20 लाख रूपये की फिरौती ली है। पुलिस ने पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पोस्ट करने वाले आरोपी को ट्रेस कर लिया है।

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शरद वीर सिंह ने बताया कि जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र के थाना मिर्जापुर का रहने वाला सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने 13 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि तीन महीने में मेरी हत्या कर देगा। जिसके लिए मैने 20 लाख रूपये की सुपारी ली है। जिस युवक ने मुझे जान से मारने की पोस्ट डाली है मैं उसको नहीं जानता हूं।
PunjabKesari
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शरद वीर सिंह


पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शरद वीर सिंह ने बृहस्पतिवार को लिखित शिकायत की थी कि किसी ने सोशल मीडिया पर 20 लाख की फिरौती लेकर जान से मारने का पोस्ट डाली है।जिनकी रिपोर्ट थाना अल्लाह गंज में दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है आरोपी को ट्रेस कर लिया है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आश्रम में दरिंदगी: पापी महंत ने महिला की कई बार लूटी आबरू, पति को इस कदर किया मजबूर, इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही पीड़िता\​​​​​​​

Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला से आश्रम में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी महंत को जेल भेज दिया है। बता दें कि पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूरा मामला मैनपुरी के कुरावली इलाके का है। महिला के आरोपों के मुताबिक 3 अप्रैल 2023 को महंत अजय दास ने इलाज करने के बहाने उसे फोन करके बुलाया था। फिर आश्रम पर बनी कुटिया में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। विरोध करने पर महंत ने महिला को धमकी दी थी। 4 अप्रैल 2023 को महंत ने वीडियो  वायरल करने की धमकी देकर फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया था।  

6 मई 2023 को जब महिला ने अजयदास के भाई ठाकुर आनंद नंदन को पूरा मामला बताया, तो उसने वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया। फिर वो भी महिला को कुटिया में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला ने आरोप लगाया था कि 27 अगस्त 2024 को पति के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। 30 अगस्त 2024 को दोनों आरोपियों ने महिला के घर में गुंडे भेजे थे। साथ ही पूरे  परिवार को मारने की धमकी दी थी। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!