भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर FIR दर्ज, अखिलेश बोले- जनता पूछ रही है कब होंगे गिरफ्तार?

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Jun, 2023 07:56 PM

fir lodged against bjp mp subrata pathak

Akhilesh पुलिस पर हमला करने और चौकी में आग लगाकर जलाकर मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत 10 को नामजद करते हुए 42 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना...

कन्नौज: पुलिस पर हमला करने और चौकी में आग लगाकर जलाकर मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत 10 को नामजद करते हुए 42 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पुलिसवालों ने की कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के ऊपर एफ़आईआर… जनता पूछ रही है कब होंगे गिरफ्तार?

 उन्होंने कहा कि इन भाजपाइयों से बचने के लिए पुलिस क्या बुलडोज़र के पीछे छुपकर अपनी जान बचाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के गुण्डों के सामने खाकी लाचार है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। यादव ने जारी बयान में कहा कि ताजा उदाहरण कन्नौज का है। जहां भाजपा सांसद ने अपने साथियों के साथ पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें अधमरा कर दिया। सांसद की गुण्डई के आगे पुलिस बेबस है। सांसद ने शर्मनाक करतूत की है, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा के नेता और पदाधिकारी कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भाजपा नेताओं की अपराधिक हरकते लगातार जारी है। सत्ता के घमण्ड में भाजपाई सारी हदें पार कर रहे है, भाजपा के नेता शीर्ष नेतृत्व से संरक्षण पाकर खुद अपराधियों के साथ मिलकर हत्या, बलात्कार, लूट, फिरौती, भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त हैं। श्री यादव ने कहा है कि प्रदेश का पुलिस प्रशासन सत्ता संरक्षित अपराधियों और गुण्डों के सामने नतमस्तक है। सत्ता के संरक्षण में सड़क से लेकर सरकारी दफ्तरों, थानों में गुण्डों के चल रहे नंगानाच को जनता सब देख रही है।

दरअसल, कन्‍नौज से उन्नाव पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा। यहां से वह आरोपियों को उन्नाव ले गई। इसकी सूचना आरोपियों के साथियों को मिली तो वह कन्नौज की मंडी चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता की। पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन दारोगा समेत सात लोग घायल हो गए। उपद्रव करने वाले भाजपा समर्थक बताए जा रहे। उसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ सरकार काम में बांध पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप  में मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!