घर में अकेला पाकर ननदोई ने महिला को बनाया हवस का शिकार, शिकायत पर पति और ससुराल वाले भी बने हैवान

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Dec, 2025 01:33 PM

finding the woman alone at home her brother in law

Moradabad news: यूपी के मुरादाबाद से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला का आरोप है कि जब वो घर में अकेली थी तो उसके ननदोई...

Moradabad news: यूपी के मुरादाबाद से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला का आरोप है कि जब वो घर में अकेली थी तो उसके ननदोई ने उसका रेप कर दिया। जब उसने इस बात की शिकायत अपने पति और परिवार के अन्य लोगों से की तो सभी ने उल्टा उसे ही बुरा भला कहना शुरू कर दिया। अब उसने थाने में ये मामला दर्ज कराया है।

दहेज लेकर आने का बनाया जा रहा था दबाव 
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति समेत ससुराल के 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन दिसंबर 2023 को बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति, सास, ससुर, देवर, ननद और ननदोई ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। उस पर दहेज लेकर आने का दबाव बनाया जा रहा था। 

ननदोई ने किया रेप 
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके मायके वाले कहते थे कि वो अपने मायके से 25 लाख रुपये, कार और प्लाॅट दिलवाए तब ही घर में रखा जाएगा। मई महीने के पहले सप्ताह में वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां ननदोई पहुंच गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों से की तो सभी भड़क गए और उसे ही बुरा भला कहा। इसके बाद उसने मायके जाकर इसकी शिकायत की और सिविल लाइंस थाने में प्रार्थनापत्र दिया।

समझौता होने पर फिर भेज दिया ससुराल 
महिला ने बताया कि थाने में समझौता कराया गया कि अब पति और पत्नी परिवार से अलग किराये के मकान में रहेंगे। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में पति-पत्नी रहने लगे, लेकिन एक दिन धोखा देकर पति ने महिला को उसके मायके में भेज दिया। इसके बाद वो मकान खाली कर वहां से चला गया। इसके बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।    


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!