फतेहपुर: 320 kg गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Jan, 2021 05:19 PM

fatehpur 320 kg cannabis recovered one smuggler arrested

जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में बीती देर रात हसवा चौराहा के पास पुलिस ने एक कन्टेनर ट्रक से 320 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस सिलसिले में एक व्यक्ति की गिरफ्तार भी हुई है।

फतेहपुर: जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में बीती देर रात हसवा चौराहा के पास पुलिस ने एक कन्टेनर ट्रक से 320 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस सिलसिले में एक व्यक्ति की गिरफ्तार भी हुई है। पुलिस के अनुसार यह गांजा भुवनेश्वर, ओडिशा से हरियाणा ले जाया जा रहा था। थरियांव के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर हसवा चौराहा के नजदीक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) लखनऊ, नॉरकोटिक्स विभाग और पुलिस के संयुक्त दल ने भुवनेश्वर से रेडीमेड कपड़े लादकर हरियाणा जा रहे एक कन्टेनर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कपड़ो के बीच 64 पैकेटों में छुपा कर रखा गया 320 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कन्टेनर ट्रक के चालक धीरेंद्र उर्फ जितेंद्र यादव निवासी बरेली (उप्र) को गिरफ्तार किया गया है। सीओ ने गिरफ्तार चालक धीरेंद्र के हवाले से बताया कि गांजा भुवनेश्वर, ओडिशा से हरियाणा के गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। कुमार ने बताया कि कन्टेनर ट्रक जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!