Etawah News: यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर बना लोगों के लिए संकट, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2023 03:12 PM

etawah news water level of the yamuna river has become a crisis for the people

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है जिसकी वजह से नदी के आसपास रहने वाले लोगों पर अब संकट मंडराने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद का पानी श्मशान घाट के मुख्य द्वार तक....

(अरवीन कुमार)Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है जिसकी वजह से नदी के आसपास रहने वाले लोगों पर अब संकट मंडराने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद का पानी श्मशान घाट के मुख्य द्वार तक पहुंच गया है, जिससे लोग काफी परेशान है।

PunjabKesari

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग हो रहे परेशान
इटावा जिले से गुजरने वाली नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास के लोग डरे सहमे हुए हैं। यमुना नदी के जल स्तर की बात की जाए तो इस वक्त नदी का जलस्तर 121.18 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। पानी अभी डेंजर लेवल से महज 74 सेंटीमीटर की दूरी पर है। अगर नदी का जलस्तर और बड़ा तो नदी के किनारे बसे आस-पास के गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। जिससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। फिलहाल बात की जाए तो अभी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद श्मशान घाट के मुख्य द्वार पर पानी आ गया है। जिससे लोगों के सामने अंतिम संस्कार करने का संकट आ सकता है। लोगों को अब भीरी डर लग रहा है कि नदी का जलस्तर और बड़ा तो हो नदी के किनारे बसे गांव में यमुना नदी का पानी पहुंच जाएगा। जिससे लोगों के सामने संकट आ सकता है।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की यह अपील
यमुना नदी के किनारे बने श्मशान घाट के आसपास रहने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिसकी वजह से श्मशान घाट के मुख्य मार्ग तक पानी आ गया है। श्मशान घाट के मार्ग को अगर पक्का करवा दिया जाता है तो यहां आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी नहीं होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। अगर कोई श्मशान घाट पर मुर्दे को लेकर आता है तो उसका अंतिम संस्कार बड़े ही मुश्किल के साथ किया जा सकेगा। प्रशासन से मांग करते हुए उन्होंने आगे कहा है कि हम चाहते हैं कि प्रशासन श्मशान घाट पर मुर्दों को लेकर आने वाले लोगों के लिए कोई ऐसा इंतजाम करें जिससे लोगों को परेशानी ना हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!