पहले माफिया और अपराधी खेलते थे, अब योगी सरकार अपराधियों से खेल रही है: PM

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Jan, 2022 03:14 PM

earlier mafia and criminals used to play pm

पीएम मोदी ''मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय'' उद्घाटन समारोह में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहली की सरकारों में अपराधी, माफिया, अवैध कब्जों पर टूर्नामेंट कराते थे। बेटियों पर कमेंट करने वाले अपराधी खुले में घूमते थे। मेरठ और आसपास...

मेरठ: पीएम मोदी 'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' उद्घाटन समारोह में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहली की सरकारों में अपराधी, माफिया, अवैध कब्जों पर टूर्नामेंट कराते थे। बेटियों पर कमेंट करने वाले अपराधी खुले में घूमते थे। मेरठ और आसपास के लोग इसे कभी नहीं भूल सकते है। जब उनके घर को माफियाओं के द्वारा जला दिए जाते थे। परंतु योगी जी की सरकार अपराधियों से खेल रही है। उन्होंने कहा कि अब अपराधी जेल-जेल में खेल रहे हैं। पीएम में ने कहा कि पहले बेटियां घर से निकले में डरती थी आज बेटियां देश का नाम रोशन कर रही है। खेल विश्वविद्यालय' उद्द्द्याटन के दौरान उन्होंने कहा कि अब यूपी में असली खेल को बढ़ावा मिल रहा है,और युवाओं को दुनिया मे छा जाने का अवसर मिल रहा है। 

 उन्होंने कहा कि आज इक्कीसवीं सदी का मंत्र है युवा जनों येन गतः सपंथा।  पीएम ने कहा आज जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा, जिधर भारत चलेगा, उधर ही दुनिया चलने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में बनने जा रहा खेल विश्वविद्यालय प्रदेश का यह प्रथम विश्वविद्यालय है। उ.प्र. समेत देश की असंख्य खेल प्रतिभाओं को नई दिशा प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एकलव्य क्रीड़ा कोच की भी स्थापना की है।  जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए कोचिंग देने काम करेगा। साथ ही उन्हें फेलोशिप देने और उन्हें हर प्रकार का उत्तम माहौल देने का कार्य भी करेगा। जिससे देश का खेल प्रतियोगिता में विश्व में नाम होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!