Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Dec, 2022 12:40 PM

पी के आगरा से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां गर्लफ्रैंड के गुस्से के डर से पति शादी के 4 वर्ष बाद भी पत्नी को घुमाने नहीं ले गया। गर्लफ्रेंड के डर से उसने पति धर्म का पालन नहीं किया। उसके साथ संबंध नहीं बनाए...
आगरा: यूपी के आगरा से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां गर्लफ्रैंड के गुस्से के डर से पति शादी के 4 वर्ष बाद भी पत्नी को घुमाने नहीं ले गया। गर्लफ्रेंड के डर से उसने पति धर्म का पालन नहीं किया। उसके साथ संबंध नहीं बनाए। इतना ही नहीं कुछ कहने पर उसकी पिटाई कर देता है। चार साल तक पति की बेरुखी बर्दाश्त की। जिसके बाद बर्दाश्त की हद हो जाने पर पत्नी ने थाने में उसके खिलाफ अभियोग दर्ज करा दिया है। पत्नी का आरोप है कि पति ने विदेश जाकर गर्लफ्रेंड से शादी करने की धमकी दी है।
जानिए क्या है मामला?
मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र का है। महिला मूल रूप से गुजरात के जमजोधपुर की रहने वाली है। वह वर्तमान में अपने फौजी भाई साथ आगरा में रह रही है। महिला का कहना है कि फरवरी 2018 में जामनगर के रहने वाले युवक के साथ उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। घरवालों ने 3 लाख दहेज भी दिया था। इसके अलावा शादी में 7 लाख लाख रुपए खर्च किए थे। महिला ने कहा कि शादी के बाद से ही मुझे ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। वो कहते थे कि घरवालों से 5 लाख रुपए मांगकर ले आओ। लेकिन, जब मैंने घरवालों से पैसा मांगने से मना कर दिया तो मुझे कई दिनों तक खाना नहीं दिया। इतना ही नहीं शादी के चार महीने बाद ही उसे घर से भगा दिया।
मेरे साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए- पीड़ित पत्नी
महिला ने आरोप लगाया, "जब भी मैं अपने पति से खर्चे के लिए रुपए मांगती तो वह मारपीट करते। कहते कि तूम अपने घरवालों से 5 लाख रुपए मांग नहीं ले आई हो। तुझे खर्चे के लिए एक रुपए भी नहीं देंगे। इसकी शिकायत जब मैं अपने माता-पिता से की तो उन्होंने दिलाशा दिया कि नई-नई शादी है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।" महिला ने बताया कि पति शादी के बाद से कहता था कि मैं उसके लायक नहीं हूं। हमारी शादी जबरदस्ती हुई है। वो मुझे कभी घुमाने तक नहीं ले गया, क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड इस बात से नाराज हो जाती थी। उसकी गर्लफ्रेंड कई दिनों तक खाना नहीं खाती थी। इसके चलते पति ने मेरे साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए।" पीड़ित पत्नी का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार धमकियां दे रहे हैं। इससे वह डरी-सहमी है। उसने खुद की जान को खतरा भी बताया है।
क्या कहती है पुलिस?
इस बारे में CO सदर अर्चना सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर 498A,323,504,506 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।