Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Aug, 2019 01:46 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे राजनाथ सिंह का बीजेपी नेताओ ने जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर महेंद्र सिंह ,कानून मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन एवं महिला...
लखनऊः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे राजनाथ सिंह का बीजेपी नेताओ ने जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर महेंद्र सिंह ,कानून मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन एवं महिला महापौर संयुक्ता भाटिया ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
एयरपोर्ट से निकलकर राजनाथ सिंह कैंट क्षेत्र में सेना के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत से पूर्व शहीद जवानों की स्मृतिका पर श्रद्धांजलि अर्पित
की और सेना के अधिकारियों से मुलाकात की।