बारिश के साथ बरसी आफत...बिजली गिरने से भाजपा नेता की दर्दनाक मौत, छत पर पानी निकालते समय हादसा

Edited By Purnima Singh,Updated: 18 Jun, 2025 01:08 PM

bjp leader died due to lightning in mathura

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बारिश के बीच छत पर भरा पानी निकालते समय आकाशीय बिजली गिरने से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानगर मण्डल के सेक्टर संयोजक बलराम सिंह की मृत्यु हो गई.....

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बारिश के बीच छत पर भरा पानी निकालते समय आकाशीय बिजली गिरने से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानगर मण्डल के सेक्टर संयोजक बलराम सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बुधवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मंगलवार शाम बलराम सिंह (40) मूसलाधार बारिश की वजह से छत पर भर गया पानी निकाल रहे थे। 

तभी आकाश में तेज बिजली कड़की और बलराम पर आ गिरी। चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो बलराम निष्प्राण पड़े नजर आए। उनके भाई और पड़ोसी उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!