Edited By Ramkesh,Updated: 21 Jun, 2025 07:30 PM

राजधानी लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी थानार्न्तगत अवैध रूप से रह रही 3 विदेशी महिलाओ की सूचना पर हडकम्प मच गया। सुशान्तगोल्फ थाने की पुलिस तथा सरोजनीनगर के हिन्द नगर स्थित एफआरआरओ आफिस के अधिकारियों द्वारा ओमेक्स न्यू हजरतगंज की पांचवी मंजिल पर छापा...
लखनऊ (सत्येंद्र सिंह): राजधानी लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी थानार्न्तगत अवैध रूप से रह रही 3 विदेशी महिलाओ की सूचना पर हडकम्प मच गया। सुशान्तगोल्फ थाने की पुलिस तथा सरोजनीनगर के हिन्द नगर स्थित एफआरआरओ आफिस के अधिकारियों द्वारा ओमेक्स न्यू हजरतगंज की पांचवी मंजिल पर छापा मारकर 3 विदेशी महिलाओं और उनके सहयोगियों को हिरासत ले लिया है। पकड़ी गयी विदेशी महिलाओं से एफआरआरओ तथा स्थानीय पुरूषो से पुलिस पूछतॉछ कर रही है। पूरे मामले में सेक्स रैकेट के भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस सभी सेक्स रैकेट के मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।
बिना विदेशी पंजीकरण कार्यालय के दिया कमरा
उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार को एफआरआरओ (विदेशियो के लिए क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) लखनऊ द्वारा थाना सुशांत गोल्फ सिटी अर्न्तगत ओमेक्स न्यू हजरतगंज में स्थित कमरा संख्या 527 में कुछ विदेशी व्यक्तियों को बिना विदेशी पंजीकरण कार्यालय व स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दिये फ्लैट मालिक द्वारा अपने फ्लैट में किराए पर ठहराये के लिए दिए गये थ। उन्होंने बताया कि विदेशी व्यक्तियो का संदिग्ध अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के सम्बन्ध में सूचना मिलने पर मेरे साथ महिला एसआई नेहा सिंह व एसआई प्रतीक शर्मा व आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह एफआरआरओ टीम के साथ न्यू हजरतगंज स्थित फ्लैट सं0 527 पर गये।
2 वर्ष से नहीं था पासपोर्ट व वीजा
उन्होंने बताया कि फ्लैट सं0 527 में किराए पर 02 विदेशी महिलाओं का 18 जून से ठहरे होना पाया गया। महिलाओं से एफआरआरओ टीम द्वारा पासपोर्ट वीजा के बारे में जानकारी की गयी तो उक्त महिलाओं द्वारा अपना नाम होलिडा तथा नीलोफर बताया गया। दोनों महिलाओं द्वारा बताया गया कि हम लोग उजबेकिस्तान के रहने वाले है। भारत आने के बाद करीब 02 वर्ष पूर्व हमारे पासपोर्ट व वीजा से सम्बन्धित दस्तावेज कहीं खो गए है।
लोला कायूमोवा द्वारा कई विदेशी महिलाओं को बुलाया गया भारत
जिसके बाद महिला एसआई द्वारा पूछताछ किये जाने पर विदेशी महिला ने बताया कि हमारी साथी लोला कायूमोवा जो कि पिछले काफी समय से भारत में रह रही है जिसके सहयोग से हम दोनों व हमारी अन्य कई साथी भारत आई थी। लोला कायूमोवा के माध्यम से ही हमारी मुलाकात डाक्टर विवेक गुप्ता जिनकी पत्रकारपुरम एवं अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक के नाम से अस्पताल है से हुई थी। जिनके द्वारा हमारी प्लास्टिक सर्जरी से सम्बन्धित आपरेशन किये गए थे जिनके द्वारा हमसे अच्छी धनराशि प्राप्त किये जाने के कारण हमारे पहचान पत्र के सम्बन्ध में भी कोई जानकारी नहीं ली गई थी।
सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
लोला कायूमोवा के द्वारा ही हमारी मुलाकात त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा से कराई गई थी जो कि ओमेक्स आर 1 में फ्लैट सं0 104 एवं 1103 में रहता है त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा व डा0 विवेक गुप्ता द्वारा ही हमें यहाँ रुकवाया गया था। दोनो विदेशी महिलाओं को एफआरआरओ ने पूछतॉछ के लिए अपनी निगरानी में लिया है तथा त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा व डा0 विवेक गुप्ता के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कराई गयी है।
सेक्स रैकेट के संबंध में नहीं मिला कोई सुराग
डीसीपी दक्षिणी निपुन अग्रवाल ने बताया कि विदेशी महिलाओ के अवैध रूप से सुशान्त गोल्फ सिटी थानार्न्तगत रहने का मामला प्रकाश में आया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर ली गयी है मामले की जॉच पड़ताल करवाई जा रही है। सेक्स रैकेट के संबंध में अभी कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है हर एंगल की जांच की जा रही है।