पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद पर जानलेवा हमला, पत्नी बोली-  रंजिश में हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Aug, 2023 02:17 PM

deadly attack on former block chief mishrilal nishad

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अपराधियों ने पुलिस और कानून को खुली चुनौती देते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियां की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख की अवाज सुनकर लोगों की...

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अपराधियों ने पुलिस और कानून को खुली चुनौती देते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियां की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख की अवाज सुनकर लोगों की भीड़ लगई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी  घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।  लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था​ में जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक बांदा  लक्ष्मी निवास मिश्र ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना पैलानी थाना अंतर्गत बड़ागांव की है। उन्होंने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद कल रात 8 बजे अपने घर की तरफ आ रहे थे। जहां पर दो बदमाशों ने उन्होंने रास्ते में रोककर गोली मार दी। जिससे  निषाद जख्मी हो गए।  

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  प्रमुख को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रही है। फिलहाल अब वो खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी ने आरोप लगाया है कि रंजिश में घटना की गई है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे कह कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!