Shahjahanpur News: अपहरण और हत्याकांड में आरोपी खूंखार डकैत को उम्रकैद की सजा,  कोर्ट ने देवेंद्र फौजी पर लगाया 30 हजार का जुर्माना

Edited By Mamta Yadav,Updated: 20 Mar, 2025 04:29 AM

dacoit accused of kidnapping and murder case sentenced to life imprisonment

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार को अपर सत्र न्यायालय ने खूंखार डकैत देवेंद्र फौजी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। खूंखार डकैत ने 1999 में अपहरण में फिरौती न मिलने पर एक ग्रामीण की हत्या की थी। डकैत देवेंद्र फौजी कटरी के कल्लू और नज्जू डकैत गैंग...

Shahjahanpur News, (नंदलाल): उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार को अपर सत्र न्यायालय ने खूंखार डकैत देवेंद्र फौजी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। खूंखार डकैत ने 1999 में अपहरण में फिरौती न मिलने पर एक ग्रामीण की हत्या की थी। डकैत देवेंद्र फौजी कटरी के कल्लू और नज्जू डकैत गैंग का मुख्य डकैत था।
PunjabKesari
फिरौती न मिलने पर कर दी थी हत्या
शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह ने बुधवार को बताया कि 13 अक्टूबर 1999 को देवेंद्र फौजी ने अपने साथी डकैतों के साथ मिलकर थाना मदनापुर क्षेत्र के मोहनिया गांव से बचन पाल सिंह का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। फिरौती न मिलने पर डकैतों ने उसकी हत्या कर दी थी। दो महीने बाद एक गड्ढे से बचन पाल सिंह का कंकाल मिला था।
PunjabKesari
सिंह ने बताया कि 90 के दशक में कटरी क्षेत्र में डकैतों का भारी आतंक था। 14अक्टूबर 1999 को मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला अपर सत्र न्यायालय में ट्रायल पर था। बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण लीला यादव ने खूंखार डकैत देवेंद्र फौजी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 30 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाई जाने के बाद डकैत देवेंद्र फौजी को जेल भेज दिया गया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!