वाराणसी की दबंग लड़कियां: रात में बुलेट सवार को नीचे उतारा, फिर बीच सड़क खूब बरसाए थप्पड़

Edited By Mamta Yadav,Updated: 31 Aug, 2024 04:36 PM

dabang girls of varanasi made a bullet rider get down at night

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो लड़कियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो लड़कियों ने एक बुलेट सवार लड़के को उसकी बाइक से पहले नीचे उतारा और फिर जमकर थप्पड़ बरसाए। लड़कियों की पिटाई का...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो लड़कियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो लड़कियों ने एक बुलेट सवार लड़के को उसकी बाइक से पहले नीचे उतारा और फिर जमकर थप्पड़ बरसाए। लड़कियों की पिटाई का खौफ लड़के में इस कदर बैठा कि वह अपनी बुलेट वहीं छोड़कर भाग गया। दोनों लड़कियों का आरोप है कि बुलेट सवार रात के समय उनको छेड़ रहा था, जिस वजह से उन्होंने उसे सबक सिखाया।
PunjabKesari
बीच सड़क बुलेट सवार की पिटाई
बता दें कि बीच सड़क बुलेट सवार की पिटाई का वीडियो हुकुलगंज इलाके का बताया जा रहा है, जो रात के समय का है। उसमें लड़की की पहले बुलेट सवार से बहस होती है, जिसके बाद लड़का बाइक से नीचे उतरकर आगे बढ़ने लगता है। इस बीच गुस्साई लड़की उससे कुछ कहती है तो डर की वजह से लड़का बार-बार पीछे देखने लगता है। बुलेट सवार जैसे ही पीछे मुड़ने की कोशिश करता है वैसे ही लड़की उसे पकड़कर पीटना शुरू कर देती है। थोड़ा आगे बढ़ने पर एक और लड़की भी उसके साथ मिलकर बुलेट सवार को पीटने लगती है।
PunjabKesari
दोनों ने मिलकर बुलेट सवार युवक को जमकर पीटा। जिसके बाद वह लड़का बुलेट वहीं छोड़कर पास की एक गली में भाग गया। फिर गुस्साईं लड़कियां उसकी बुलेट को लातों से पीटने लगीं और बाइक को जमीन पर गिरा दी। कुछ ही देर में वहां से आगे बढ़ीं और वहां मौजूद दूसरे लड़कों से कुछ कहने लगीं। बीच सड़क लड़कियों द्वारा लड़के को पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आखिर लड़कियों ने उसे क्यों पीटा ये अभी साफ नहीं है।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!