Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 25 May, 2020 08:46 PM

उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं प्रदेश के जिला ताजनगरी...
आगराः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं प्रदेश के जिला ताजनगरी आगरा में कोरोना संक्रमितों का मिलना लगातार जारी है। 7 नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि आज 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या का ग्राफ 864 पर पहुंच गया है। वहीं अन्य मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। कुल 754 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और इन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।जिले में अब तक कुल 12 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।