यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट 90 % फिर भी संक्रमण से सावधान रहने की आवश्यकता

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Oct, 2020 08:02 PM

corona recovery rate 90 in up yet need to be careful of infection

दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर रफ्तार पकडऩे की जानकारी से सतर्क उत्तर प्रदेश सरकार सभी ऐहितयाती उपाय बरत रही है।

लखनऊ: दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर रफ्तार पकडऩे की जानकारी से सतर्क उत्तर प्रदेश सरकार सभी ऐहितयाती उपाय बरत रही है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर घट रही है तथा रिकवरी रेट बढ़ रहा है। हालांकि कई देशों में यह तथ्य सामने आ रहे हैं कि संक्रमण घटने के बाद पुन: बढ़ गए हैं। ऐसी स्थिति प्रदेश में न आए इसके लिए और अधिक सर्तक एवं सावधान रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कन्टेनमेंट जोन व हॉटस्पॉट जोन में लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान मे प्रदेश में 13,005 हॉटस्पॉट एरिया तथा 12,976 कन्टेनमेंट जोन है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,62,471 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,28,41,878 सैम्पल की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2880 नये मामले आये हैं जबकि 3528 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 4,11,611 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 90.93 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 34,420 कोरोना के एक्टिव मामले हैं जिसमें होम आइसोलेशन में 15,831 लोग हैं।  

प्रसाद ने बताया कि अक्टूबर माह में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत इन्फेक्शन डिजीज एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए अन्तरविभागीय समन्वय से कार्य किया जा रहा है। इसके पहले एक से 15 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया गया जिसमें आशा वकर्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगों को कोविड एवं अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक किया।  सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन योजना च्मिशन शक्तिच् अभियान का शुभारम्भ बलरामपुर से किया। यह अभियान विजय दशमी तक चलाया जायेगा, जिसे विभिन्न रूपों में आगे फरवरी 2021 तक चलाया जायेगा। मिशन शक्ति में महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन के विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूकता के कार्यक्रम चलायें जायेेंगे।

उन्होंने बताया कि रोजगार के नये-नये अवसर पैदा हों इस दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। एमएसएमई इकाईयों के माध्यम से भी रोजगार सृजन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से संचालित 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत 10,727 करोड रूपये के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये गये हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!